ब्रेकिंग न्यूज़

 मुड़पार में अफ़्रीकी सूअर बुखार (अफ्रीकी स्वाइन फीवर) के कारण इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित

दुर्ग. जिले के विकासखण्ड धमधा के अंतर्गत ग्राम मुड़पार में स्थित श्री पी.ओ. जॉय सूकर फार्म में अफ्रीकी सूअर बुखार (।तिपबंद ैूपदम थ्मअमत) की जांच के बाद प्रभावित क्षेत्र को इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित कर दिया है। ग्राम मुड़पार के 01 किलोमीटर की परिधि को इन्फेक्टेड जोन एवं 1 से 10 किलोमीटर तक का क्षेत्र सर्विलांस जोन होगा। यह आदेश 6 माह या आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। 01 से 10 किलोमीटर की परिधि में नारधा, मोहंदी, ओखरा, चेटूवा, खेरधी, ढौर, रिगंनी, मुरमुदा, कंडरका, सेमरिया, नंदौरी, हिगंनाडीह, गोढी, ढाबा, अछोटी, दादर यू, बोरसी, लिमतरा, मुर्रा, खेदामारा, जामूल एवं सूरडूंग (वार्ड क्रमांक 01 से वार्ड क्रमांक 05 तक) को इन्फेक्टेड जोन घोषित किया गया है। 
      कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार इन्फेक्टेड जोन से सूकर प्रोडक्ट की आवाजाही पूर्णत प्रतिबंधित रहेगी एवं सर्विलेंस जोन में सूकर आदि के मार्केट एवं दुकाने पूर्णतः बंद रखी जाएगी एवं इनके द्वारा की जाने वाली डोर-टे-डोर डिलीवरी भी बंद रहेगी। जिले में किसी भी नागरिक द्वारा किसी प्रकार की अफवाह किसी भी माध्यम से नही फैलायी जायेगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा उपर्युक्त प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन करने पर उनके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता, पशुओं में संक्रामक और सांसर्गिक रोगों का निवारण और नियंत्रण अधिनियम 2009 एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। आपात कालिन स्थिति हेतु जिला कंट्रोल रूम दुर्ग में उपसंचालक डॉ. वसीम शम्स मो.न-9406033990 एवं डॉ.एम.सी.देशमुख मो.न. 9407781663 से सम्पर्क कर सकते है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english