मराठी भजनों की प्रस्तुति ने हल्दी कुंकू का उत्साह बढ़ाया
- महाराष्ट्र मंडल में चौबे काॅलोनी केंद्र की महिलाओं में विविध स्पर्धाओं का विजेता बनने की लगी रही होड़
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल परिसर में शुक्रवार को चौबे काॅलोनी केंद्र की महिलाओं द्वारा हल्दी-कुंकू का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने मराठी भजनों की प्रस्तुति देकर आयोजन के उत्साह को दोगुना कर दिया। वहीं ओळी डालने के बाद महिलाओं ने उखाणे (मराठी शायरी, जिसमें पति का नाम होता है) का निर्वहन कर अपने-अपने पतियों के लिए काव्यात्मक प्रेम व्यक्त किया। वहीं सभी ने ‘आई भवानी तुझ्या कृपेने तारसी भक्ताला’ गोंधळ गायन कर आयोजन को भक्तिमय कर दिया।
चौबे काॅलोनी केंद्र की संयोजिका अक्षता पंडित ने बताया कि चैत्र माह में हल्दी-कुंकू का विशेष महत्व होता है। केंद्र की महिलाओं के लिए आज हल्दी कुंकू का आयोजन किया गया। जिसमें नारियल और ओटी सजाओ प्रतियोगिता भी रखी गई। इसमें गौरी क्षीरसागर, मनीषा वरवंडकर, रंजना काठोटे और अक्षता पंडित ने भाग लिया। नारियल सजाओ में मनीषा वरवंडकर विजेता और रंजना काठोटे उप विजेता रही। वहीं ओटी सजाओ स्पर्धा में गौरी क्षीरसागर प्रथम और मनीषा वरवंडकर द्वितीय रहीं। स्पर्धा में जज की भूमिका वरिष्ठ सदस्य रोहिणी नेने और सुषमा आप्टे ने निभाई। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल और केंद्र की नई सदस्या वैशाली नागपुरे का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, सुनीता कुलकर्णी, गौरी क्षीरसागर, सुषमा आप्टे, अवंती अग्निहोत्री, सेजल शाह, मनीषा बिस्सा, रंजना चोपकर, अर्चना मुकादम, अंजलि वैद्य, पल्लवी मुकादम, अनुपमा बोधनकर, संगीता निमोणकर, प्राची डोनगांवकर, स्वाति डबली, अक्षता पंडित, दीपाली येराने, अलका मराठे, प्रियंका डबली, मनीषा बिस्सा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।









.jpg)

Leave A Comment