ब्रेकिंग न्यूज़

निर्वाचक नामावली तैयार करने प्रथम चरण का कार्यक्रम पूर्ण

 -गर पालिका आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन 2026
 राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं के आम निर्वाचन एवं उप निर्वाचन 2026 के लिए 1 अप्रैल 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली तैयार करने कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। नगर पालिका आम निर्वाचन अंतर्गत  राजनांदगांव जिला में नगर पंचायत घुमका के 15 वार्डों के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने के प्रथम चरण का कार्यक्रम पूर्ण कर लिया गया है।
निर्वाचन नामावली तैयार करने के द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत 13 अप्रैल 2026 से निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करने, मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराया जाएगा। दावा व आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 को अपरान्ह 3 बजे तक एवं दावे व आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 23 अप्रैल 2026 तक है। प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026, प्ररूप क-1 में प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 तथा दावे व आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील निराकरण आदेश पारित होने के 5 दिवस के भीतर की जा सकती है। परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि 29 अप्रैल 2026 तक सॉफ्टवेयर में की जाएगी। चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाने तथा पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को 2 मई 2026 को सौंपी जाएगी। अनुपूरक सूची का मुद्रण और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ 4 मई 2026 को संलग्न किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 मई 2026 को किया जाएगा।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english