ब्रेकिंग न्यूज़

महापौर मीनल चौबे ने “स्वच्छता के चार धुरंधर” पहल का किया शुभारंभ

कचरा..पृथक्करण पर विशेष
-4 डिब्बे अपनाएं रायपुर को स्वच्छ बनाएं*
रायपुर/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में आज से राजधानी शहर रायपुर  को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में नगर पालिक निगम रायपुर ने एक और महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। 
आज रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर सहित मिलकर *स्वच्छता के चार धुरंधर”*  अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया।
यह अभिनव पहल नए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अनुरूप शुरू की गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों के बीच चार डिब्बा कचरा पृथक्करण प्रणाली को प्रोत्साहित करना है, ताकि शहर में कचरा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
चार श्रेणियों में होगा कचरे का पृथक्करण - अभियान के अंतर्गत घर घर स्तर पर कचरे को निम्न चार श्रेणियों में अलग करने पर विशेष जोर दिया जाएगा—
• गीला कचरा – सब्जियों के छिलके, बचे हुए खाद्य पदार्थ
• सूखा कचरा – प्लास्टिक, कागज, धातु आदि
• सैनिटरी कचरा – डायपर, सेनेटरी पैड
• विशेष देखभाल कचरा – घरेलू खतरनाक अपशिष्ट, पेंट एवं केमिकल के डिब्बे, घरेलू कीटनाशक तथा उपयोग की गई अथवा एक्सपायर्ड दवाइयां
गीला और सूखा कूड़ा तो नियमित रूप से उत्पन्न होने वाली श्रेणी है एवं सेनेटरी और विशेष देखभाल वाला कूड़ा नियमित रूप से नहीं उत्पन्न होते है। लेकिन जब भी इस श्रेणी का कूड़ा तो इसे गीले और सूखे कूड़े में मिक्स न करे एवं पृथक से कचरा में डाले l
*महापौर श्रीमती मीनल चौबे का संदेश*
इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा,
“स्वच्छ शहर का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक कचरे के पृथक्करण को अपनी दैनिक आदत बनाएगा। ‘स्वच्छता के चार धुरंधर’ पहल न केवल रायपुर को स्वच्छ बनाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”
*जागरूकता कार्यक्रम और सुदृढ़ व्यवस्था*
अभियान के तहत नागरिकों को जागरूक करने के लिए शहर के स्कूलों, कॉलोनियों एवं बाजारों में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही घर घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को भी चार डिब्बा प्रणाली के अनुरूप सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि पृथक्कृत कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निष्पादन किया जा सके।
*नागरिकों से अपील*
नगर पालिक निगम रायपुर ने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में हर व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि आपके क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण वाहन समय पर नहीं आता है, तो तुरंत निगम की हेल्पलाइन संख्या 1100 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
*चार डिब्बे अपनाएं – रायपुर को स्वच्छ बनाएं*

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english