ब्रेकिंग न्यूज़

 घंटेभर की नियुक्ति हास्यास्पद , कांग्रेस में फूट का प्रमाण :- नलिनीश ठोकने

-कांग्रेस में नेतृत्व की कमी , अंतर्कलह हो रहा उजागर :- नलिनीश ठोकने
 रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने आज कांग्रेस की 1 घंटे के लिए जारी नियुक्तियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से नेतृत्व विहीन और अनुशासन विहीन पार्टी बन चुकी है । कांग्रेस का अंतर्कलह गाहे बगाहे उजागर होते रहता है। कांग्रेस पार्टी में गुटबाजी इस कदर हावी है कि किसी भी कांग्रेसी नेता को अपने समकक्ष दूसरा नेता बर्दाश्त नहीं । ऊपर से लेकर नीचे तक आपसी खींचतान के मामले लगातार राजनीतिक पटल पर देखने को मिलते हैं प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं की आपसी खींचतान अब निचले स्तर तक पहुंच चुकी है। इसका प्रमाण आज एक बार फिर सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यमों से जनता को देखने मिला जहां रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेमन द्वारा वार्ड अध्यक्षों का नाम की घोषणा की गई जिसके एक घंटे के भीतर ही कांग्रेस प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंग गेंदू द्वारा उन नियुक्तियों को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि इन नियुक्तियों के विषय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुशंसा या अनुमोदन नहीं लिया गया । उन्होंने आगे कहा कि घंटेभर की नियुक्ति बेहद हास्यास्पद है और साथ ही यह आपसी समन्वय की कमी और अनुशासन हीनता का प्रमाण भी है ।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा यह पहला अवसर नहीं जब कांग्रेस में इस तरह अंतर्कलह और खींचतान उभर कर आया है । इसके पूर्व में सूरजपुर में पूरी कार्यकारणी का इस्तीफा उसके पश्चात दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष का इस्तीफा और ऐसे कई अवसर हैं जहां कांग्रेस का अंतर्कलह खुल कर सामने आया है । यह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के कमजोर नेतृत्व क्षमता का प्रमाण भी है । जिनके नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस लगातार गिरावट की तरफ है। नलिनीश ठोकने ने कहा कि दीपक बैज को इस नियुक्ति के विषय में गिनीज बुक वालों से संपर्क साधना चाहिए सबसे कम समय की नियुक्ति का यह उनकी उपलब्धि है ।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english