ब्रेकिंग न्यूज़

 ​उपायुक्त सह नोडल अधिकारी डी.एस. कोसरिया ने जनगणना प्रशिक्षण केंद्रों का किया निरीक्षण

भिलाईनगर । आगामी जनगणना कार्यों की सटीकता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को उपायुक्त सह नोडल अधिकारी (जनगणना) डी.एस. कोसरिया ने जोन 04 शिवाजी नगर तथा जोन 02 वैशाली नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया।
​निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रशिक्षण हॉल में उपस्थित प्रगणकों से चर्चा की और जनगणना फॉर्म भरने की तकनीकी बारीकियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रगणक को डिजिटल और मैन्युअल डेटा प्रविष्टि के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए ताकि मैदानी कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो ।
उपायुक्त ने जोन स्तर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें हर परिवार की सटीक जानकारी दर्ज करना अनिवार्य है। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं, जैसे पेयजल और बैठक व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
​निरीक्षण के दौरान संबंधित जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी, सहायक राजस्व अधिकारी प्रसन्न तिवारी, विजेंद्र परिहार, एवं जनगणना कार्य से जुड़े अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। आयुक्त के निर्देशानुसार, आगामी दिनों में अन्य जोन क्षेत्रों के प्रशिक्षण केंद्रों का भी इसी प्रकार निरीक्षण किया जाएगा ताकि शत-प्रतिशत त्रुटिरहित डेटा संकलन सुनिश्चित हो सके।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english