ब्रेकिंग न्यूज़

 नागरिकों को गर्मी में जल की उपलब्धता नगर निगम का दायित्व, इसे अच्छी तरह निर्वहन करें:- महापौर मीनल चौबे

 -आवश्यक होने पर टुल्लू पम्पो की जप्ती जलसमस्याग्रस्त क्षेत्रों में करें- महापौर
-सभी टंकियों में पूर्ण जलभराव प्रतिदिन करना सुनिश्चित करें- आयुक्त
 रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने एक बार स्पष्ट कहा है कि गर्मी में नगरवासियों को जल की उपलब्धता करना नगर पालिक निगम का दायित्व है और इसे अच्छी तरह से निर्वहन करना है. पेयजल टैंकरों से व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार नगरवासियों को जल आपूर्ति करवाई जाए, क्योंकि गर्मी में जल उपलब्ध करवाना आवश्यक कार्य है. इसे सभी अधिकारी अत्यंत गंभीरता के साथ करें. जलसंकट ग्रस्त वार्डों में आवश्यक होने पर टुल्लू पम्पो की जप्ती करें और टेल एंड तक गर्मी में जल पहुंचाना सुनिश्चित करें.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आयुक्त श्री विश्वदीप सहित नगर निगम जल कार्य विभाग के अध्यक्ष श्री संतोष साहू की उपस्थिति में जल सम्बंधित कार्यों और गर्मी में जलापूर्ति पर आवश्यक बैठक ली, जोनवार समीक्षा की और नागरिकों को जल उपलब्धता सुगमता से करने आवश्यक निर्देश दिए.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में जल की समस्या आने पर सम्बंधित स्थल का तत्काल जल बोर्ड के अधिकारियों सहित जोन के अधिकारीगण स्थल निरीक्षण करें और जल समस्या का त्वरित समाधान करें. यदि जलसमस्या का त्वरित समाधान नहीं हो सके, तो पेयजल टैंकर से वहाँ के लोगों को जलआपूर्ति गर्मी में करवाना सुनिश्चित करें.
आयुक्त श्री विश्वदीप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जोन अधिकारी प्रतिदिन सभी टंकियों में प्रतिदिन जल का पूर्ण भराव करवाना मॉनिटरिंग करके सुनिश्चित करें. जहां भी व्यवहारिक समस्या हो और जल की आवश्यकता हो, उसकी मांग से तत्काल सम्बंधित जोन कमिश्नर अवगत करवाएं, ताकि आवश्यकतानुसार राशि जारी कर त्वरित समस्या निदान किया जा सके. 
आयुक्त ने निर्देश दिए कि जहां भी पेयजल का गहन संकट हो, उससे सम्बंधित जोन कमिश्नर और अधिकारी उन्हें, महापौर, जल विभाग अध्यक्ष को तत्काल अवगत करवाएं, ताकि त्वरित समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई तत्काल की जा सके. सुगम जलआपूर्ति हेतु धन की कमी नहीं है, किन्तु जलसमस्या व्यवहारिक हो और उसका त्वरित समाधान कर गर्मी में नागरिकों को राहत दी जाए, इसे सभी जोन अधिकारी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखें.
आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी जोन कमिश्नर जोन के अधिकारियों को लेकर प्रतिदिन सुबह वार्डों में जाएँ और सफाई, पेयजल से सम्बंधित जनसमस्याओं का वार्ड में ही पार्षद से समन्वय रखकर त्वरित समाधान करवाएं. स्वच्छता सर्वेक्षण की सभी वार्डो में पुख्ता तैयारी करें. सभी अभियंताओं और ठेकेदारों की जोन में बुलाकर बैठक लें और सभी विकास कार्यों को तत्काल गतिमान करवाकर समयसीमा में मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता सहित पूर्ण करवाएं.
आयुक्त ने कहा कि दिनांक 1 अप्रैल से आज तक राजस्व वसूली लगभग सभी जोनों द्वारा जो की गयी है, वह असंतोषप्रद रही है. राजस्व वसूली तत्काल सभी जोन निगम हित में गतिमान करें और दिए गए लक्ष्य के अनुसार प्रतिदिन राजस्व वसूली दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक हर हाल में करवाना सुनिश्चित करें.
आयुक्त ने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी जोन कमिश्नरों को दिनांक 30 अप्रैल 2026 तक बिना अधिभार सम्पतिकर अदा करने की राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा दी गयी छूट का अधिकतम लाभ पूर्ण देय सम्पतिकर वसूल करके सभी सम्पतिकरदाता नागरिकों को अधिक से अधिक ऑनलाइन भुगतान हेतु प्रेरित करके दिलवाएँ. सभी जोन कमिश्नर दिए गए राजस्व वसूली के लक्ष्य के अनुसार हर हाल में शत - प्रतिशत राजस्व वसूली करवाएं. सभी बकायेदारों से बकाया राजस्व वसूली सख्ती से नियमानुसार सीलबन्दी और कुर्की वारंट जारी करके अभियान चलाकर सभी जोन राजस्व विभाग के अमले के माध्यम से चलाएं. बड़े बकायेदारों के आवासों में बकाया नहीं देने पर नल विच्छेद की कड़ी कार्रवाई करें और शत - प्रतिशत बकाया राजस्व वसूली कार्य को नगर निगम के हित में प्राथमिकता से सभी जोन राजस्व विभाग करें.
महापौर और आयुक्त द्वारा ली गयी बैठक में जल विभाग अध्यक्ष श्री संतोष साहू सहित अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, श्री विनोद पाण्डेय, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेन्द्र, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं , सहायक अभियंताओं उपअभियंताओं की उपस्थिति रही.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english