ब्रेकिंग न्यूज़

 विनोद-विजय की जोड़ी टेटे युगल चैंपियन

0- रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 (इंडोर गेम) के तहत आयोजित स्व. सत्येन्द्र गुमाश्ता स्मृति टेबल टेनिस युगल प्रतियोगिता के फाइनल विजय मिश्रा व विनोद कुमार की जोड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हितेश मेहता व लक्ष्मण लेखवानी की जोड़ी को 3-1 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच का शुभारंभ प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी ने टास कराकर किया। फाइनल की शुरुआत बेहद प्रतिस्पर्धी रही। पहले सेट में हितेश व लक्ष्मण की जोड़ी ने तेज सर्विस और सटीक रिटर्न के दम पर 1-0 की बढ़त बनाई। उनकी आपसी समझ और कोर्ट कवरेज ने विरोधी टीम को दबाव में रखा। हालांकि दूसरे सेट में विजय व विनोद की जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और मुकाबले को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। इस दौरान दोनों ओर से लंबी रैलियां देखने को मिली, जिससे प्रेस क्लब सदस्यों में उत्साह बना रहा।
तीसरे सेट से विजय-विनोद की जोड़ी ने खेल की गति पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित कर लिया। उन्होंने रणनीतिक प्लेसमेंट और संयमित खेल के जरिए लगातार अंक जुटाए और तीसरा सेट जीतकर स्कोर 2-1 किया। चौथे सेट में भी विजय-विनोद की जोड़ी ने अपना दबदबा बनाए रखा और निर्णायक बढ़त हासिल कर 3-1 से मैच अपने नाम कर लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान विजय मिश्रा व विनोद कुमार की जोड़ी ने निरंतर शानदार प्रदर्शन किया। दोनों के बीच तालमेल और अनुभव ने उन्हें खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं उपविजेता रही हितेश मेहता व लक्ष्मण लेखवानी की जोड़ी ने भी पूरे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल दिखाया और फाइनल तक का सफर तय कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english