ब्रेकिंग न्यूज़

 मुंगेली जिला अस्पताल की सराहनीय उपलब्धि, निरंतर बेहतर हो रही सुविधाएं*

 - 3 हजार 600 से अधिक हुए उच्च जोखिम सहित सामान्य व सर्जिकल प्रसव 
मुंगेली । जिला चिकित्सालय में निरंतर बेहतर हो रही सुविधाओं के चलते अब जिले की महिलाओं को सुरक्षित प्रसव के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। कलेक्टर  कुन्दन कुमार कुशल मार्गदर्शन में यह उपलब्धि न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का संकेत है, बल्कि शासन की जनहितकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन का भी प्रमाण है। जिला चिकित्सालय मुंगेली के 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल ने बीते एक वर्ष में सुरक्षित मातृत्व एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। 
      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि अप्रैल 2025 से मार्च 2026 की अवधि में अस्पताल में कुल 03 हजार 602 प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न कराए गए, जो जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती और चिकित्सा टीम की दक्षता को दर्शाता है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कुल प्रसवों में 02 हजार 405 सामान्य प्रसव एवं 01 हजार 190 ऑपरेशन (सी-सेक्शन) के माध्यम से प्रसव कराए गए। इसके साथ ही 01 हजार 28 महिलाओं को पीपीआईयूसीडी की सुविधा प्रदान कर परिवार नियोजन को बढ़ावा दिया गया। विशेष रूप से 02 हजार 114 उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं का सफल प्रबंधन कर जच्चा-बच्चा दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई, जो चिकित्सा टीम की विशेषज्ञता और समर्पण को रेखांकित करता है।
      डीपीएम  गिरीश कुर्रे ने बताया कि अस्पताल में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा स्मृति लाल, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार बेलदार, चिकित्सा अधिकारियों, लेबर रूम स्टॉफ, ऑपरेशन थिएटर (ओ.टी.) स्टॉफ एवं पीएनसी स्टॉफ की टीम ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए सुरक्षित प्रसव सेवाएं प्रदान कीं। इसके साथ ही 01 हजार 190 महिलाओं की नसबंदी कर परिवार कल्याण कार्यक्रम को भी प्रभावी रूप से आगे बढ़ाया गया। सिविल सर्जन डॉ. एम.के. राय ने सभी चिकित्सकों एवं स्टॉफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि टीम वर्क, समर्पण और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं उन्नत बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english