आयुक्त ने वार्ड 30 प्रगति नगर में चल रहे कार्यो का किया निरीक्षण
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने वार्ड क्रमांक 30 प्रगति नगर में नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जोन-3 क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्मित सीमेंटीकरण सड़कों तथा सामुदायिक सुलभ शौचालय का जायजा लेते हुए संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जलेबी चौक से लिंक रोड के पास निर्मित सीमेंटीकरण सड़क का अवलोकन किया। यह सड़क नागरिकों को सुगम यातायात सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई जा रही है। इसके साथ ही टाटा लाइन कैम्प-02 क्षेत्र में निर्माणाधीन सीसी रोड एवं सामुदायिक सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किया गया। पुराना शौचालय जर्जर हो जाने के कारण उसे हटाकर नया निर्माण कराया जा रहा हैए जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधा मिल सके। निरीक्षण के दौरान एक स्थानीय नागरिक द्वारा अतिरिक्त भूमि घेरकर मकान निर्माण किए जाने का मामला सामने आया। इस पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अतिरिक्त आयुक्त ने निर्माणाधीन निगम के सामुदायिक भवन का अवलोकन करते हुए निर्माण एजेंसी को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। सुभाष चौक, प्रगति नगर में नव.निर्मित सड़क का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन उपस्थित रहे।




.jpg)


.jpg)




.jpg)
Leave A Comment