ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमारे परिवार ने सिर्फ घर नहीं दिया है , बल्कि इसने सुरक्षा, सम्मान और भविष्य दिया है

-हीरापुर में सुरक्षित पक्का मकान पाकर हितग्राही प्रभा यादव और उनका परिवार प्रसन्नचित्त
 
 रायपुर - प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमें सिर्फ घर नहीं दिया है, बल्कि इसने हमें सुरक्षा, सम्मान और भविष्य दिया है. यह कहना है प्रधानमंत्री आवास योजना से हीरापुर में सुरक्षित पक्का मकान पाकर लाभान्वित हितग्राही प्रभा यादव का.
प्रभा यादव कहती हैँ उनका परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना में मिले पक्के सुरक्षित घर में खुश हैँ.
प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभान्वित होकर प्रसन्नचित प्रभा यादव ने अपने परिवार के सम्बन्ध में बताया कि वे  तीन भाइयों की इकलौती बहन हैँ और ससुराल में तीन ननदों के बीच अकेली भाभी हैँ.  शादी से पहले ही उनकी सासू माँ का देहांत हो गया था.
प्रभा यादव ने कहा कि वे आरोग्य समिति की सदस्य हैँ.  उनके दो बच्चे हैं—12 साल की बेटी और 14 साल का बेटा.  उनके पति ट्रक की स्टील बॉडी बनाने का काम करते हैं, उनकी आमदनी सीमित है.
पक्का घर बनाना हमारे परिवार के लिए हमेशा एक सपना था। अगर हम बाजार से 2.50  लाख रूपये का कर्ज़ लेते, तो ज़िंदगी भर ब्याज चुकाना पड़ता. प्रधानमंत्री आवास योजना ने यह राशि बिना ब्याज, बिना बोझ के हमें दी.
प्रभा यादव ने भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग श्री अरुण साव और रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे को हार्दिक धन्यवाद दिया और स्पष्ट कहा प्रधानमंत्री आवास योजना के कारण मउनका परिवार सुरक्षित पक्के घर में खुश है। उनके बच्चे, पति, ननदें और मायके वाले सभी संतुष्ट है.
प्रभा यादव ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना ने उन्हें और उनके परिवार को सिर्फ घर नहीं दिया,उन्हें और  उनके परिवार को सुरक्षा, सम्मान और भविष्य दिया है.

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english