‘क्या खूब लगती हो...’ पर ग्रुप डांस के साथ महिलाओं ने मनाया हल्दी कुंकू*
- महाराष्ट्र मंडल के डंगनिया केंद्र के आयोजन में महिलाओं ने तंबोला को भी किया एंजॉय, सर्वसम्मति से अंजलि काले बनीं संयोजिका
रायपुर। ‘गौर गौर सांजळी, गव्हाच्या आंजळी.....’ के साथ हल्दी कुंकू लगाकर महिलाओं ने चैत्र गौर उत्सव मनाया। आम के पत्ते और पारंपरिक खान पैठनी के साथ महिलाओं ने सुंदर चैत्र गौर की सजावट की। कैरी, फल और फूलों की पंखुड़ियों से एक आकर्षक 'चैत्रंगन' रंगोली बनाई। मौका महाराष्ट्र मंडल के डंगनिया महिला केंद्र की ओर से आयोजित हल्दी-कुंकू का था। वहीं फिल्म ‘धर्मात्मा’ के रोमांटिक गीत ‘क्या खूब लगती हो, बड़ी सुंदर लगती हो..’ पर ग्रुप डांस कर महिलाओं ने वातावरण को खुशनुमा बना दिया।
सखी निवास प्रभारी नमिता शेष ने बताया कि डंगनिया केंद्र की महिलाओं ने चैत्र गौर हल्दी-कुंकू का आयोजन किया। इस दौरान केंद्र की सदस्याओं ने फिल्मी गीतों में एक्शन के साथ रील्स बनाए। सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात, अंजलि काले को सर्वसम्मति से डंगनिया महिला केंद्र की नई संयोजिका बनाया गया। वहीं प्रियंका राजपूत, प्रीति रणदिवे, अनुभा जाउलकर और दीपांजलि भालेराव को सह संयोजिका का दायित्व सौंपा गया।
इस मौके पर सभी का पसंदीदा खेल तंबोला खेला गया। महाराष्ट्र मंडल के मेस में बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों व नाश्ते का लुत्फ उठाकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर अनुभा जाउलकर, अंजलि काले, माधुरी गिर्हे, प्रिया जोगळेकर, रश्मि दलाल, ज्योति डोळस, अनुजा महाडिक, संध्या अनिल कुमार, सौम्या इंगले, सृष्टि दंडवते, अनामिका महाजन, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, सोनल फडनवीस, दीपांजलि भालेराव, प्रियंका राजपूत, अर्चना कुलकर्णी, श्वेता बक्षी, अपर्णा दबड़गांव, सोनाली पंखराज, शैला गायधनी, जया भावे, सीमा देव, शिल्पा पराड़कर सहित अनेक सभासद उपस्थित थीं।









.jpg)
Leave A Comment