टिकेश्वर, सत्येंद्र, अजय व संतोष अगले दौर में
-रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2: स्व. देवेंद्र कर स्मृति बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता के नॉकआउट मुकाबले शुरू
रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई-2 (इंडोर गेम) के तहत आयोजित स्व. देवेंद्र कर स्मृति बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुवार को नॉकआउट दौर के ग्रुप मैच के मुकाबले हुए। यूनियन क्लब में खेले गए मुकाबलों में टिकेश्वर पटेल, सत्येंद्र कर, अजय सक्सेना व संतोष साहू (सीनियर) ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।
ग्रुप सी के मुकाबले विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। इस ग्रुप में टिकेश्वर पटेल ने लगातार दो मैच जीतकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। उन्होंने पहले मुकाबले में लक्ष्मण लेखवानी को 30-15 के अंतर से पराजित किया। इस मैच में टिकेश्वर ने आक्रामक स्मैश और सटीक ड्रॉप शॉट्स का बेहतरीन तालमेल दिखाया। दूसरे मुकाबले में भी उनका प्रदर्शन उतना ही प्रभावशाली रहा, जहां उन्होंने राजेंद्र निगम को एकतरफा अंदाज में 30-7 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की कर ली। लगातार दो जीतों के साथ टिकेश्वर पटेल ग्रुप सी से आगे बढ़ने वाले पहले खिलाड़ी बने।
इसी तरह ग्रुप ए के मैच में सत्येंद्र कर ने इम्तियाज अंसारी के खिलाफ 30-15 से जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही सत्येंद्र ने बढ़त बनाए रखी और अपने अनुभव का लाभ उठाते हुए मुकाबले को अपने पक्ष में किया। वहीं ग्रुप बी के मैच में संतोष साहू ने अभिषेक सिंह को 30-20 से हराया। यह मुकाबला शुरुआत में बराबरी का रहा, लेकिन संतोष ने निर्णायक क्षणों में आक्रामक स्मैश और सटीक ड्रॉप शॉट्स से बढ़त बनाकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली।
ग्रुप बी में ही अजय सक्सेना ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो मैचों में जीत दर्ज की। उन्होंने पहले मैच में दिलीप साहू को 30-12 से हराया। इसके बाद शुभम वर्मा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अजय ने संयम और रणनीति का परिचय देते हुए 30-24 से जीत हासिल की। अजय की लगातार जीत ने उन्हें अगले दौर का प्रबल दावेदार बना दिया है। इससे पहले खेले गए अन्य मैच में इम्तियाज अंसारी ने तारकेश्वर साहू को 30-8 से, राजेंद्र निगम ने दिनेश कुमार को 30-9 से, शुभम वर्मा ने नितिन नामदेव को 10-19 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया था। इसके पूर्व पहले दौर के मैच में सत्येंद्र कर, रामेश्वर मिश्रा, सत्यप्रकाश दुबे, हिमांशु शर्मा, टिकेश्वर पटेल, लक्ष्मण लेखवानी, राजेंद्र निगम व दिनेश कुमार को प्रतिद्वंदी खिलाड़ी के नहीं पहुंचने पर वॉकओवर मिला था। मैच के निर्णायक विजय मिश्रा, चंदन साहू, सत्येंद्र कर, टीकम वर्मा, लविंदर सिंघोत्रा, सुमय कर व कमलेश गोगिया रहे।
आज के मैच
17 अप्रैल को मैच दोपहर 12 बजे से खेले जाएंगे। पहले दिन के शेष 4 मैच सबसे पहले होंगे। उसके बाद ग्रुप मैच खेले जाएंगे। मैच यूनियन क्लब के दो कोर्ट में खिलाड़ियों की सुविधानुसार लगातार दोपहर 3.30 बजे तक खेले जाएंगे।
1. रामेश्वर मिश्रा/सत्यप्रकाश दुबे के बीच।
2. हिमांशु शर्मा/संतोष साहू के बीच।
उक्त दोनों टीमों के विजेता क्रमशः सत्येंद्र कर व अजय सक्सेना से भिड़ेंगे।
ग्रुप मैच
1. चंदन साहू/सत्येंद्र सिंह के बीच।
2. शंकर चंद्राकर/लविंदर सिंघोत्रा के बीच।
3. तहसीन जैदी/संदीप पुराणिक के बीच।
4. हितेश मेहता/कौशल तिवारी के बीच।
5. सुशील अग्रवाल/महादेव तिवारी के बीच।
6. पंकज सिंह/भीमराव चंद्रिकापुरे के बीच।
7. विनय घाटगे/दीपक पांडेय के बीच।
8. शरणजीत सिंह तेतरी/अमित मिश्रा के बीच।
9. टीकम वर्मा/विक्रम साहू के बीच।
10. संतोष साहू (जू.)/राजेश सोनकर के बीच।
11. शिवम दुबे/रोहित बर्मन के बीच।
12. संदीप तिवारी/सुखनंदन बंजारे के बीच।









.jpg)
Leave A Comment