सुंदर नगर केंद्र के हल्दी-कुंकू में आशा भोसले को श्रद्धांजलि
0- महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में चैत्र गौर हल्दी कुंकू उत्सव की धूम, देवी भजनों के साथ फिल्मी गीतों का भी ले रहे आनंद
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के सुंदर नगर केंद्र की महिलाओं ने सभासद मैथिली बक्षी के निवास पर हल्दी कुंकू उत्सव मनाया। महिलाओं ने देवी भजन के साथ फिल्मी गीत गाकर उत्सव के मजे को दोगुना कर दिया। इस बीच केंद्र ने न केवल पार्श्व गायिका आशा भोसले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, बल्कि केंद्र की प्रतिभाशाली गायिकाओं ने ‘दो लफ़्ज़ों की है, दिल की कहानी…’, सहित अनेक सदाबहार गाने गाकर सभी का मनोरंजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं का स्वागत हल्दी कुंकू लगाकर किया गया। फिर महिलाओं ने मिलकर चैत्र गौर की पूजा है। सभी ने राम रक्षा स्त्रोत और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। तत्पश्चात उपस्थित महिलाओं ने देवी के भजनों की सुमधुर प्रस्तुति दी। अंत में सभी ने सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा गए गीत गुनगुनाए। इस अवसर पर सुरभि गनोदवाले, भारती पलसोदकर, अंकिता किरवई, अर्चना दंडवते, ओशिन जोशी, सोनम गनोदवाले, सुजाता निंबानकर, मनीषा मुकादम सहित अनेक श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
--












Leave A Comment