जिले में जनगणना 2027 का कार्य प्रारंभ, अधिकारी-कर्मचारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण
प्रथम चरण के अंतर्गत 01 से 30 मई तक किया जाएगा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य
स्वगणना कार्य के लिए 16 से 30 अप्रैल तक की तिथि निर्धारित
बालोद/जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मागदर्शन में बालोद जिले में जनगणना 2026 का कार्य प्रारंभ हो गया है। इसके अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डों में जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व-गणना का प्रचार-प्रसार एवं 01 मई से 30 मई 2026 तक मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना की तिथि निर्धारित की गई है। मकानों की सूचीकरण एवं मकानों के गणना संबंधी प्रचार-प्रसारों के कार्यों के अंतर्गत 01 मई से 30 मई तक की अवधी में जनगणना संबंधी स्लोगन, वीडियो, जिंगल आॅडियो, प्रिंट एड होर्डिंग आदि डाउनलोड करने हेतु गूगल लिंक प्रदान किया गया है। उल्लेखनीय है कि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्वगणना हेतु निर्धारित तिथि के दौरान इच्छुक परिवार आॅनलाईन पोर्टल https://se.census.gov.in/ पर वांछित जानकारी दे सकते हैं। ज्ञातव्य हो कि स्वगणना पूरी तरह से एक ऐच्छिक है अनिवार्य है। परिवारों के द्वारा पोर्टल में स्वगणना की जानकारी नही दर्ज करने पर भी 01 से 30 मई की अवधि में प्रगणकों के द्वारा सभी घरों में पहुँचकर वांछित जानकारी दर्ज की जाएगी। जनगणना कार्य के संबंध में आम जनता को आवश्यक जानकारी प्रदान करने हेतु 1855 नंबर पर टोल फ्री हेल्पलाईन नंबर भी जारी किया गया है।
इस कार्य के अंतर्गत जनगणना कार्य निदेशालय छत्तीसगढ़ द्वारा 01 मई से 30 मई 2026 तक चलने वाले मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्यों के दौरान नगर निकायों के कचरा संग्रहण गाड़ियों के ऑडियो सिस्टम, शासकीय कार्यालयों की एलईडी स्क्रीन, ट्रैफिक सिग्नल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने के अलावा स्कूल, बस स्टॉप और ग्राम पंचायतों में होर्डिंग्स व स्लोगन के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान चलाए जाने हेतु निर्देश जारी किया गया है। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर ने आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आमापारा बालोद में पहुँचकर चल रहे प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




.jpeg)
.jpg)





.jpg)

Leave A Comment