ब्रेकिंग न्यूज़

 'नारी शक्ति वन्दन' की राह में रोड़े अटकाना विपक्षी दलों के राजनीतिक पाखंड की पराकाष्ठा : देव

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने संसद में 'नारी शक्ति वन्दन विधेयक' की राह में विपक्षी दलों द्वारा उत्पन्न किए गए अवरोधों और उनके नकारात्मक रवैए पर कड़ा प्रहार करते हुए विपक्षी गठबंधन के 'महिला विरोधी' चरित्र की घोर निंदा की है। श्री देव ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो दल सार्वजनिक मंचों पर महिला सशक्तीकरण का ढोंग करते हैं, उन्होंने सदन के भीतर अपनी संकीर्ण मानसिकता और राजनीतिक स्वार्थ के चलते देश की आधी आबादी के हक पर कुठाराघात किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि विपक्षी दलों के लिए 'महिला सशक्तीकरण' केवल चुनावी रैलियों का एक नारा है। जब इतिहास रचने और महिलाओं को विधायी अधिकार देने का समय आया, तो विपक्ष ने अपने प्रगतिशील होने की मुखौटों को उतार फेंका। यह वही राजनीतिक कुनबा है जिसने दशकों तक इस विधेयक को ठंडे बस्ते में डाल रखा था। आज जब देश की नारी शक्ति को उनका उचित स्थान मिल रहा है, तो विपक्ष की बौखलाहट उनके 'महिला द्वेषी' राजनीतिक डीएनए को प्रमाणित करती है। श्री देव ने कहा कि विपक्ष का यह कृत्य केवल एक विधेयक का विरोध नहीं है, बल्कि देश की उन करोड़ों बेटियों और महिलाओं के सपनों का अपमान है जो राष्ट्र निर्माण में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। विपक्षी नेताओं की नीयत और नीति, दोनों ही हमेशा से महिला अधिकारों के विरुद्ध रही है। श्री देव ने कहा कि विपक्षी बाधाएं हमारे संकल्प को कमजोर नहीं कर सकतीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'नारी शक्ति वन्दन' का जो यज्ञ शुरू हुआ है, वह अपनी पूर्णता तक अवश्य पहुँचेगा। देश की जनता, विशेषकर मातृशक्ति, विपक्षी दलों के इस महिला विरोधी चरित्र को देख रही है और आने वाले समय में उन्हें इसका करारा जवाब देगी।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english