कांग्रेस पार्टी महिलाओं को अभी भी केवल वोट बैंक समझती है - लता उसेंडी
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने सदन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्तुत नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने के लिए कांग्रेस पार्टी सहित समूचे विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अभी भी महिलाओं को केवल वोट बैंक ही समझती है। आज जब महिलाएं देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचकर देश का नेतृत्व कर रही है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है जो आज भी महिलाओं को घर की चारदीवारी में सीमित रखकर उनका केवल शोषण करती है। सुश्री उसेंडी ने कहा कि लोकसभा एवं राज्यसभा में 33% के साथ महिलाओं की उपस्थिति हो इसके लिए यह अधिनियम लाया गया था लेकिन कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती की महिलाएं सदन में पहुंचे। कांग्रेस पार्टी यह अच्छी तरह जानती है कि अगर महिलाएं लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभा में पहुंचकर नेतृत्व करेगी तो कांग्रेस पार्टी का सफाया देश से होना तय है।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री उसेंडी ने कहा कि देश की आधी आबादी को उनका अधिकार मिले भारतीय जनता पार्टी यही चाहती थी जिसे कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष ने महिलाओं की सहभागिता राजनीति में ना हो इसलिए विरोध किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करके कांग्रेस पार्टी ने देश की महिलाओं के साथ एक बार फिर से छल किया है। सुश्री उसेंडी ने कहा कि नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर देशभर की महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला लेकिन कांग्रेस पार्टी ने इस अधिनियम का विरोध करके महिलाओं का विरोध किया है। अब देश की मातृशक्ति आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण रूप से शून्य पर ला देगी।










.jpg)

Leave A Comment