शासकीय भूमि आवंटन के लिए दावा-आपत्ति आमंत्रित
बिलासपुर / न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार, बिलासपुर द्वारा रानिम कोनी अंतर्गत ग्राम बिरकोना की शासकीय भूमि (खसरा नंबर 1214/1, रकबा 0.1700 हेक्टेयर) के आवंटन प्रस्ताव पर आमजन से दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं। उक्त भूमि का उपयोग वृद्ध एवं दिव्यांग पेंशनरों की सुविधा हेतु संयुक्त भवन निर्माण के लिए प्रस्तावित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति या संस्था 15 मई 2026 को प्रातः 11 बजे तक न्यायालय में स्वयं या अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावे-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

.jpg)












Leave A Comment