ब्रेकिंग न्यूज़

 आर्थिक अभाव में भी नहीं रुके कदम, मेधावी योजना से मिला सहारा

0- पेंटर के बेटे राम ने प्रावीण्य सूची में स्थान पाकर रचा सफलता का नया अध्याय
रायपुर. आर्थिक सीमाओं के बावजूद मेहनत और लगन से हासिल की गई सफलता तब और मायने रखती है, जब उसे आगे बढ़ने का सहारा भी मिल जाए। रायपुर के महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड निवासी श्रमिक श्री कमल सोनी के पुत्र राम सोनी की कहानी इसी का उदाहरण है। पेशे से पेंटर कमल सीमित आय में अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की पढ़ाई में कभी कमी नहीं आने दी। राम सोनी ने अपनी मेहनत के दम पर कक्षा 10वीं की छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
राम की इस उपलब्धि पर उन्हें श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस आर्थिक सहायता ने उनके आगे की पढ़ाई के रास्ते को आसान बना दिया है।
कमल बताते हैं कि उनकी आर्थिक स्थिति उच्च शिक्षा का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त नहीं थी, लेकिन इस योजना से मिली सहायता ने उनके बेटे के सपनों को नई दिशा दी है। अब राम बेहतर संसाधनों के साथ अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखते हुए भविष्य में कुछ बड़ा करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 से संचालित इस योजना का उद्देश्य श्रमिक वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना आज भी निरंतर जारी है और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english