ब्रेकिंग न्यूज़

 सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिले वासियों के सहयोग से बालोद जिले को हासिल हुई उल्लेखनीय उलपब्धि: कलेक्टर

-1 वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा होने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं 
बालोद।  कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि मेेरे 01 वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ जिले के सम्मानीय जनप्रतिनिधियों सहित संपूर्ण जिले वासियों के अमूल्य सहयोग के बदौलत बालोद जिले को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा के आज 01 वर्ष के सफल कार्यकाल  पूरा होने के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों एवं व्यवहारों की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री अजय किशोर लकरा एवं श्री नूतन कंवर सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। 
श्रीमती मिश्रा ने कहा कि शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों की महती भूमिका रही है। जिसके फलस्वरूप मेरे 01 वर्ष के कार्यकाल में बालोद जिले को देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बनने का गौरव प्राप्त होने के अलावा जल संचय, जनभागीदारी अभियान 1.0 के अंतर्गत जोन 02 में बेस्ट परफार्मिंग जिले के रूप में पूरे देश में प्रथम स्थान अर्जित करने में सफल रहा। इसके साथ ही 20 जुलाई 2025 को जिला प्रशासन द्वारा आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी वर्गों के सहयोग से कुल 01 लाख 74 हजार पौधरोपण करने का कीर्तिमान भी हमें हासिल हुआ है। जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में बालोद जिले को नई पहचान मिली। इसके अलावा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के द्वारा आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिले को स्क्रीन फेलिसिटेशन अवार्ड से सम्मानित भी किया गया। उन्होंने कहा कि इन सारी उपलब्धियों के अलावा हमारे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन गोद अभियान के जिले में अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य किया गया है। इसके अलावा उन्होेंने कार्यकाल के दौरान चल रहे नीर चेतना अभियान आदि के कार्यों की भी सराहना की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने जिले को मिले इन सारी उपलब्धियों का श्रेय जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ-साथ संपूर्ण जिले वासियों को दी है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए बहुत ही सौभाग्य का विषय है बालोद जिले में अधिकारी-कर्मचारियों का मुझे बेहतरीन टीम प्राप्त हुआ है। जिसके फलस्वरूप हमारा जिला आज इस मुकाम पर है। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करते हुए जिले में शासन के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित कर बालोद जिले को प्रत्येक क्षेत्रों में अग्रणी बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english