राजमिस्त्री प्रशिक्षण से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का नया अवसर
0- ग्राम अड़सेना में 30 दिवसीय प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
रायपुर। ग्रामीण बेरोजगारों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रायपुर द्वारा तिल्दा विकासखंड के ग्राम अड़सेना में 30 दिवसीय निःशुल्क राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रायोजन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों को तकनीकी दक्षता प्रदान कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को राजमिस्त्री कार्य से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उद्यमिता विकास और बैंकिंग प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को बाजार की मांग के अनुरूप कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि वे स्थानीय स्तर पर निर्माण कार्यों में रोजगार प्राप्त कर सकें और पलायन की समस्या को कम किया जा सके।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र के साथ राजमिस्त्री टूलकिट प्रदान किया गया। साथ ही वीबी-जी राम जी के तहत मानदेय उपलब्ध कराने एवं स्वरोजगार प्रारंभ करने के लिए ऋण आवेदन की सुविधा भी प्रदान की गई।









.jpg)
Leave A Comment