भेलवा तालाब व उद्यान का निरिक्षण- सुधार के दिए निर्देश
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-01 अंतर्गत नेहरू नगर स्थित भेलवा तालाब एवं उद्यान का निरीक्षण निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय के निर्देशानुसार किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल एवं अधिकारियों ने साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक संधारण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान तालाब एवं उद्यान की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए स्वच्छता, हरियाली एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। तालाब में बेतरतीब फैल रहे कमल, जलकुंभी एवं अवांछित घास हटाने कहा गया है । गिरे हुए सूखे पेड़ हटाने जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना को निर्देशित किया गया है।अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को नियमित सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। नागरिकों की सुविधा के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है| इस अवसर पर उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, उप अभियंता बसंत साहू, रीमा जमुलकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। निगम द्वारा क्षेत्र में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।






.jpg)





Leave A Comment