ब्रेकिंग न्यूज़

जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार पीव्हीटीजी सर्वे कार्य प्रारंभ

 मरवाही।  भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में निवासरत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीव्हीटीजी) के परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी संकलित करने के लिए 13 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले 17 ग्रामों के 54 बसाहटों में मोबाईल एप के माध्यम से व्यापक सर्वेक्षण कार्य 13 अप्रैल 2026 से किया जा रहा है। 
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि जिले में कुल 2396 पीव्हीटीजी परिवारों के 7940 व्यक्तियों का सर्वेक्षण किया जाना है। इसके लिए 16 सर्वेक्षण दलों का गठन कर 70 सर्वेक्षक नियुक्त किये गये है। सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य पीव्हीटीजी समुदाय के जीवन स्तर का समग्र आकलन करना तथा उन्हें शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराना है। सर्वे के माध्यम से परिवारों की वास्तविक स्थिति का आंकलन कर शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, आजीविका एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाएगी। 
जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में जाकर पीव्हीटीजी परिवारों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है। इस दौरान सर्वे दल द्वारा समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। जिला प्रशासन ने सर्वेक्षण कार्य को सफल बनाने के लिए संबंधित ग्रामों के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है, ताकि पीव्हीटीजी परिवारों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english