ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास मालिकों से सीधा संबंध, समस्याओं के समाधान पर चर्चा

भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 बीएलसी घटक के ऐसे हितग्राही जिन्होंने मकान निर्माण हेतु आवेदन तो किया है लेकिन किसी कारणवश स्वीकृति उपरांत कार्य प्रारंभ नहीं कर पा रहे हैं उनके लिए नगर पालिक निगम द्वारा विशेष पहल की गई है। कलेक्टर के निर्देश उपरांत प्रधानमंत्री आवास योजना के अधीक्षण अभियंता सह नोडल अधिकारी अजीत कुमार तिग्गा ने सभागार में अप्रारंभ आवासों के हितग्राहियों की बैठक बुलाकर सीधे संवाद किया । 
बैठक में उपस्थित हितग्राहियों से नोडल अधिकारी ने व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं को समझा कई हितग्राहियों ने आर्थिक अभाव, तो कुछ ठेकेदार नहीं मिलने के कारण को बताएं। एक हितग्राही के यहां उसकी पत्नी के दोनों किडनी खराब हो जाने की स्थिति को बताया तथा नोडल अधिकारी ने सभी को शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु प्रेरित करते हुए हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। आज बैठक में 163 हितग्राहियों को बुलाया गया था जिसमें 19 हितग्राहियों की उपस्थिति रही जिसमें 13 हितग्राहियों ने आवास प्रारंभ करने की सहमति दी तथा अपने मकान निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने की सहमति व्यक्त की साथ ही बैठक में समाजिक विशेषज्ञ किरण चतुर्वेदी, एम आई एस श्री अभिषेक बजाज, सिविल विशेषज्ञ श्री आदित्य ठाकुर एवं समस्त एरिया के समस्त सर्वेयर उपस्थित रहे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english