ब्रेकिंग न्यूज़

संबल केंद्र: दिव्यांग रमेश की जिंदगी में लौटी रफ्तार

खराब ट्राइसाइकिल से थमी थी रोजमर्रा की जिंदगी
दिव्यांग गैरेज से फिर से आत्मनिर्भर बनकर अपने काम और सामाजिक जीवन में सक्रिय हुए रमेश
रायपुर/ जिले के सोनगोंगरी निवासी 50 वर्षीय अस्थि बाधित दिव्यांग श्री रमेश निर्मलकर की जिंदगी में सरकारी पहल ने एक नई रफ्तार भर दी है। समाज कल्याण विभाग द्वारा पूर्व में उन्हें बैटरी चालित साइकिल प्रदान की गई थी, जिससे वे अपने दैनिक कार्य स्वयं करने लगे थे और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन समय के साथ साइकिल की बैटरी खराब हो जाने से उनकी दिनचर्या प्रभावित होने लगी और सीमित संसाधनों व जानकारी के अभाव में मरम्मत कराना उनके लिए कठिन हो गया, जिससे उनके कामकाज और आत्मविश्वास पर असर पड़ा। 
इसी बीच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में शुरू किए गए “संबल केंद्र” में दिव्यांग गैरेज ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई, जहां दिव्यांगजनों के सहायक उपकरणों की निःशुल्क मरम्मत और सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। रमेश ने 20 मार्च 2026 को केंद्र में आवेदन किया और नियमानुसार उन्हें नई बैटरी प्रदान की गई, जिसके बाद उनकी साइकिल फिर से चलने लगी और उनका आत्मविश्वास भी लौट आया। 
अब वे अपने कार्य पहले से बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। रमेश कहते हैं कि “दिव्यांग गैरेज ने मेरी जिंदगी बदल दी, अब मैं अपने काम खुद कर पा रहा हूं।”
रायपुर नगर निगम के पास महंत कॉलेज के बाजू, रंग मंदिर के सामने स्थित संबल केंद्र दिव्यांगजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा केंद्र है, जहां सहायक उपकरणों की निःशुल्क मरम्मत एवं सुधार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दिव्यांगजन यू.डी.आई.डी. कार्ड, दिव्यांगता दर्शाने वाली फोटो, आधार कार्ड और राशन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। अधिक जानकारी या सहायता के लिए 0771-4919323 एवं 9713225734 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english