महाराष्ट्र मंडल के महिला केंद्रों में साप्ताहिक हनुमान चालीसा की गूंज
0- अमलीडीह, अवंती विहार, रोहिणीपुरम, चौबे कालोनी सहित अनेक केंद्रों में सामूहिक पाठ के साथ जयघोष के नारे भी
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से प्रत्येक महिला केंद्रों में हर हफ्ते होने वाला राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ इस सप्ताह भी जारी रहा। इस सप्ताह मंडल के अमलीडीह, अवंती विहार, रोहिणीपुरम, चौबे काॅलोनी सहित अनेक केंद्रों ने समीपस्थ मंदिरों अथवा अपने- अपने वरिष्ठ सभासदों के घर पर पाठ किया।
आध्यात्मिक समिति की प्रभारी सृष्टि दंडवते ने बताया कि अमलीडीह केंद्र की महिलाओं ने सभासद अपर्णा देशमुख के घर पर एकत्रित होकर हनुमान चालीसा और रामरक्षा स्तोत्र का एक साथ पाठ किया। इस अवसर पर विशाखा तोपखनेवाले, अपर्णा देशमुख, अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाडे़, नीता डुमरे, रेणू सिंह, प्रेरणा मोरे, मेघा जोशी, शोभा सोनाये, प्रीति टोमे, प्रिया काडु, प्रेरणा सप्रे, संध्या फुलझेले और अर्चना धर्माधिकारी उपस्थित थीं।
वहीं अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने उत्साह के साथ पाठ किया। इस दौरान महिलाओं ने हल्दी-कुमकुम भी मनाया। इस अवसर पर संयोजिका सुदेष्णा मेने, सह संयोजिका जागृति भाकरे, शुभदा चौधरी, पूजा भंडारी, गीता दलाल, अनिता नलगुंडवार, शालिनी जोशी, गीता हाटे, अनुजा बोराडे, भारती कुर्वे, निशा उमाठे, अनुया तुंबडे, शीला चौधरी, सविता महाजन, भारती देवरनकर, छाया भवालकर, लक्ष्मी जिल्हारे, प्रीति गुर्जर, अनघा आसवले, नीतू वोडितेलवार, जयश्री ब्राहमणकर, आनंदी ब्राह्मणकर, कामिनी भंडारी, मंजू सुतवणे, मीना इंगलीकर उपस्थित थीं।
आध्यात्मिक समिति की प्रमुख आकांक्षा गद्रे ने बताया कि चौबे कॉलोनी केंद्र ने स्वाति डबली के घर पर हनुमान चालीसा का सभी ने मिलकर पाठ किया। इस दौरान मनीषा वरवंडकर, रोहिणी नेने, प्रमोदिनी देशमुख, माधुरी डबली, सीमा गनोदवाले, सुषमा आपटे, रंजना काठोटे, प्राची डोनगांवकर, अक्षता पंडित, प्रियंका डबली, स्वाति डबली, अवंती अग्निहोत्री, गौरी क्षीरसागर और आकांक्षा गद्रे पहुंचीं थीं। वहीं रोहिणीपुरम केंद्र द्वारा किए गए सामूहिक पाठ के दौरान साधना बहिरट, अपर्णा जोशी, चित्रा बल्की, वनिता गनोदवाले, प्राची गनोदवाले, अलका कुलकर्णी, मंगला पुराणकर, प्रांजल बल्लाल, स्वाति अग्रवाल, प्राची जोशी, राजेश्री वैद्य और अपर्णा वराडपांडे सहित अनेक महिला सभासद उपस्थित रहीं।
--









Leave A Comment