ब्रेकिंग न्यूज़

 प्यास न लगने पर भी नियमित अंतराल में लें पानी या छाछ

0- समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में पहुंचीं डा. कमल वर्मा ने बुजुर्गों को दिए स्वास्थ्य टिप्स
0- जीवन में ध्यान और योग के महत्व के बारे में बोलीं महाराष्ट्र मंडल की सभासद मालती मिश्रा
रायपुर। भीषण गर्मी में दोपहर 11 बजे के बाद घरों से निकलना लोगों को मुश्किल हो गया है। ऐसे में समता काॅलोनी स्थित सियान गुड़ी में 21 अप्रैल को पहुंचीं डाॅ. कमल वर्मा वहां आने वाले बुजुर्गों को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने को कहा। उन्होंने कहा कि इस गर्मी में अगर आपको प्यास नहीं भी लग रही है, तो भी नियमित समय के अंतराल में पानी, नींबू पानी या छाछ का सेवन अवश्य करें। बताते चलें कि समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी का संचालन समता कालोनी में किया जा रहा है।  
डाॅ. कलम वर्मा ने बुजुर्गों के सवालों पर कहा कि गर्मी के दिनों में आप लोगों को घर में खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। भोजन में खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे पानी से भरपूर फलों का सेवन बढ़ा देना चाहिए। यदि शरीर का तापमान बहुत ज्यादा (103°F से ऊपर) है, त्वचा सूखी, तेज नब्ज या भ्रम की स्थिति हो, तो यह हीट स्ट्रोक हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
सियान गुड़ी पहुंची मंडल की कार्यकारिणी सदस्य मालती मिश्रा ने सभी बुजुर्गों से अपने रूटीन में ध्यान और योग को महत्व देने को कहा। उन्होंने सभी से प्रतिदिन सुबह कम से कम एक मिनट का ध्यान करने को कहा। इसके लिए सभी को एक आडियो मैसेज भी दिया। उन्होंने बुजुर्गों को बताया कि पहले आराम से बैठें, आंखें बद करें और शरीर को ढीला छोड़ दें। फिर अपना सारा ध्यान परमात्मा पर लगाएं। एक-दो मिनट के बाद अपनी आंखें खोलें और सकारात्मक सोच के साथ अपने रूटीन काम में लग जाएं। शुरू में आपको इसका लाभ समझ में नहीं आएगा, लेकिन अगर आप इसे अपने रूटीन में लाएंगे, तो यह आपको काफी रिलैक्स महसूस कराएगा। 
पहली बार सियान गुड़ी पहुंचे योगेश शर्मा ने कहा कि यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लगा। जिन स्वास्थ्य़ सलाह के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगते हैं और न जाने कितने पैसे बर्बाद करते हैं, वह सलाह यहां हमें निःशुल्क मिल रही है। यह लोगों के लिए लाभकारी है। इस अवसर पर केके पाठक,  डॉ. ओसी बिसेन, डॉ. ओपी सोनी, राजेश शर्मा, राजेंद्र चौहान, लखन लाल साहू, और योगेश सेंगर उपस्थित थे।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english