जिले में डिजिटल जनगणना 2027 के लिए जिला स्तरीय जनगणना प्रकोष्ठ का गठन
बालोद. छत्तीसगढ़ शासन के गृह (सामान्य) विभाग के निर्देशानुसार बालोद जिले में भारत की डिजिटल जनगणना 2027 हेतु जिला स्तरीय जनगणना प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। जिसके अंतर्गत कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला स्तरीय जनगणना प्रकोष्ठ के अध्यक्ष होंगे। इसी तरह जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर (जिला जनगणना अधिकारी), संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी (अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी), जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग, सहायक संचालक जनसंपर्क, जिला खाद्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी, ईडीएम, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा और श्रम पदाधिकारी जिला स्तरीय जनगणना प्रकोष्ठ के सदस्य होंगे।













Leave A Comment