विकसित कृषि संकल्प अभियान के लिए टीम गठित
0- 5 मई से 20 मई तक किसानों को मिलेगी उन्नत तकनीकों की जानकारी
बिलासपुर. कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में 5 मई से 20 मई 2026 तक “विकसित कृषि संकल्प अभियान” संचालित किया जाएगा, जिसके माध्यम से किसानों को खरीफ सीजन की तैयारी एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। अभियान के सफल आयोजन के लिए टीम गठित कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है। यह टीम सभी विकासखण्डों में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक उपयोग एवं शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी।
इस अभियान के सफल संचालन के लिए विभाग ने अलग-अलग विकासखंडों के लिए विशेषज्ञों की दो-दो टीम गठित की है। बिल्हा विकासखंड में कृषि विज्ञान केंद्र की विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा कौशिक, डॉ. स्वाति शर्मा, एडीओ श्री डी.पी. दिवाकर और श्री सी.पी. धु्रवे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। मस्तूरी क्षेत्र में जानकारी प्रदान करने के लिए विशेषज्ञ श्रीमती हेमकांति बंजारे, डॉ. निवेदिता पाठक, एडीओ श्री के.एस. मार्काे और श्रीमती अनामिका वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार तखतपुर विकासखंड में विशेषज्ञ डॉ. एकता ताम्रकार, डॉ. चंचला रानी पटेल, एडीओ श्रीमती शिल्पा श्रीवास्तव और श्रीमती उषा बैराहा खाण्डे किसानों का मार्गदर्शन करेंगे। कोटा विकासखंड के लिए गठित टीमों में विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार शुक्ला, डॉ. विनोद निर्मलकर, एडीओ श्री डी.के. रात्रे और श्री मनोज कुमार सिंह अपनी सेवाएं देंगे। इन टीमों के साथ कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य और पशुपालन विभाग के अधिकारी भी तैनात रहेंगे। यह अभियान सीधे तौर पर किसानों को उन्नत बीज, पशुपालन और मछली पालन की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराएगा।












.jpg)
Leave A Comment