ब्रेकिंग न्यूज़

 किशोरी बालिकाओं के लिए निःशुल्क HPV टीकाकरण अभियान शुरू

0- जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों में सुविधा उपलब्ध
रायपुर. जिले में किशोरी बालिकाओं के लिए निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों- अभनपुर, गोबरा नवापारा, आरंग, मंदिर हसौद, धरसींवा, तिल्दा, खरोरा सहित मातृ एवं शिशु अस्पताल कालीबाड़ी, डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल तथा एम्स में 17 मार्च 2026 से नियमित रूप से (अवकाश दिवस को छोड़कर) लगाया जा रहा है। 
यह टीकाकरण विशेष रूप से उन किशोरियों के लिए है, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, लेकिन 15 वर्ष की आयु पूरी नहीं हुई है। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड या जन्मतिथि अंकित अन्य फोटो पहचान पत्र मान्य होगा। टीकाकरण उपरांत लाभार्थियों का पंजीयन U-WIN  पोर्टल पर किया जाएगा तथा उन्हें डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र पुत्रियों का HPV टीकाकरण अवश्य कराएं, जिससे उन्हें गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके। यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम को सुदृढ़ करना है।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english