ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को

- महिला आरक्षण पर होगी चर्चा
रायपुर/
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिला आरक्षण और सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा सचिवालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य की षष्ठम विधानसभा का नवम सत्र 30 अप्रैल, 2026 को होगा और इसमें सरकारी कामकाज के लिए एक ही बैठक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, 20 अप्रैल को महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में आयोजित 'जन आक्रोश पदयात्रा' के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि उनकी सरकार इस मुद्दे पर विशेष सत्र बुलाएगी। उन्होंने यह भी कहा था कि सत्र के दौरान विपक्ष के रुख की निंदा करने वाला प्रस्ताव पारित किया जाएगा। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 20 अप्रैल को रायपुर में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला था और आरोप लगाया था कि ये दल विधायी निकायों में महिलाओं के आरक्षण संबंधी कानून के क्रियान्वयन में बाधा डाल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 17 अप्रैल को लोकसभा में एक संविधान संशोधन विधेयक आवश्यक दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण पारित नहीं हो सका, जिसका उद्देश्य 2029 से विधायिकाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना और लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाना था।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english