बालोद जिले में ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य निरंतर जारी
0- ग्राम झीकाटोला में प्राप्त हुए ऐतिहासिक दस्तावेज
बालोद. ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य के अंतर्गत बुधवार 22 अप्रैल को डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम झीकाटोला में सर्वेक्षण कार्य के दौरान श्री बलीराम हूपेंडी के पास अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज प्राप्त हुए। डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती प्राची ठाकुर ने बताया कि दस्तावेजों में गोंड शासकों के मुकद्दम वंशावली स्व. सोनकर सिंह हूपेंडी के पिता स्व. बुधियार सिंह हूपेंडी मुकद्दम (पटेल) के भी पूर्व अंग्रेजों के समय के लगभग 1890 ई. के आस-पास के संग्रह स्टाम्प पेपर 07 प्रति प्राप्त किए गए। जिसे सुरक्षित लेमिनेशन कर श्री बलीराम हूपेंडी द्वारा रखा गया है। उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त पांडुलिपियों का डिजिटलीकरण एवं संरक्षण किया जाएगा जिससे कि आने वाली पीढ़ी अपने समृद्ध इतिहास से परिचित हो सके। इस अवसर पर एबीईओ श्री एके साहू, बीआरसीसी श्री दिनेश मलेकर, सहायक नोडल श्री विजय यादव, श्री भागवत इंदौरिया एवं प्रधान पाठक श्री भगवान सिंह सलामे उपस्थित थे।












.jpg)
Leave A Comment