ब्रेकिंग न्यूज़

 भिलाई में डबल मर्डर से सनसनी, आरक्षक के परिवार पर चाकू से हमला, पत्नी-बेटे की मौत

- आरोपी महिला गिरफ्तार
 भिलाईनगर ।दुर्ग जिले के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र स्थित एसटीएफ कॉलोनी में शनिवार सुबह   दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां एक आरक्षक के घर में घुसकर आरोपी महिला ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में आरक्षक की पत्नी और 9 वर्षीय बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल बेटी को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।  पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज ने पत्नी पर 18 और बच्चे पर 14 बार चाकू से हमला किया।
 यह वारदात सुबह करीब 6:30 से 8 बजे के बीच हुई, जब घर का मुखिया ललितेश यादव किसी काम से बाहर गया हुआ था। मृतक महिला की पहचान रीना यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल बच्चियों का इलाज जारी है। एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई, जबकि दूसरी ने बाहर जाकर पड़ोसियों को सूचना दी।
 पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में आरक्षक और आरोपी महिला के बीच अवैध संबंधों की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला एक दिन पहले भी आरक्षक के घर पहुंची थी, जिसे समझाइश देकर वापस भेज दिया गया था।
इसी आपसी विवाद और रंजिश के चलते महिला ने  शनिवार सुबह  घर में घुसकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मामले में भिलाई सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घायल रीना यादव और उनके बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें आरोपी और परिवार के बीच संबंधों की भी पड़ताल शामिल है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english