आयुक्त ने किया नवनिर्मित 4 SLRM सेंटरों का निरीक्षण, खुर्सीपार जोन-4 के केंद्रों को शुरू करने के निर्देश
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने आज जोन-4 खुर्सीपार अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में निर्मित 4 नए एस.एल.आर.एम. सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयुक्त ने इन केंद्रों को अविलंब शुरू करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र के अंतर्गत 4 नवनिर्मित केंद्रों का बारीकी से अवलोकन किए। जिसमें छावनी अंतर्गत पानी टंकी के समीप निर्मित सेंटर, ट्रांसपोर्ट नगर बीरा चौक समीप नवनिर्मित SLRM सेंटर, स्टेडियम के समीप स्थित सेंटर एवं कैनाल रोड किनारे स्थित नवनिर्मित सेंटर हैं।
मूलभूत व्यवस्थाओं पर विशेष जोर देने कहा गया है। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रत्येक सेंटर में स्वच्छता दीदियों और कर्मचारियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता जांची। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाएं जैसे कि कार्य के दौरान पर्याप्त लाइटिंग, पंखा, शुद्ध पेयजल की सुचारू उपलब्धता के साथ सुव्यवस्थित शौचालय एवं अन्य अनिवार्य सुविधाओ का अवलोकन किए। सभी सेंटरों में ब्यूटीफिकेशन एवं हरियाली को प्राथमिकता देने कहा गया है जिससे वातावरण अनुकूल रहे ।
आयुक्त ने नवनिर्मित भवनों के साथ-साथ पूर्व से संचालित एस.एल.आर.एम. सेंटरों का भी बारीकी से निरीक्षण किया और कचरा संग्रहण व पृथक्करण की प्रक्रिया को और बेहतर बनाने के सुझाव दिए।
दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम खुर्सीपार के समीप बने सामुदायिक शौचालय का भी जायजा लिए, सफाई सुव्यस्थित पाया गया ।
इस निरीक्षण के दौरान निगम के वरिष्ठ अधिकारी मुख्य रूप से संजय वर्मा कार्यपालन अभियंता, जावेद अली स्वास्थ्य अधिकारी, उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू, हेमंत मांझी जोन स्वास्थ्य अधिकारी, अतुल यादव स्वच्छता निरीक्षक एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में यह कदम शहर को कचरा मुक्त बनाने और अपशिष्ट प्रबंधन को वैज्ञानिक तरीके से लागू करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।












.jpg)
Leave A Comment