रायपुर आवासीय खेल अकादमी हेतु चयन ट्रायल का किया जाएगा आयोजन
बालोद जिले के खिलाड़ी 26 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
बालोद । रायपुर में संचालित आवासीय खेल अकादमियों में नए खिलाड़ियों के प्रवेश के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर जिले में संचालित हॉकी, तीरंदाजी, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स (बालक एवं बालिका वर्ग) के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खोज की जाएगी। इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक बालोद जिले के पात्र खिलाड़ी 26 अप्रैल 2026 की दोपहर 12 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
अपर कलेक्टर एवं प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं जिनकी आयु 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में 13 से 17 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीयन प्रपत्र और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित तिथि एवं समय में व्हाट्सएप नंबर 8305819579 पर भेज सकते हैं। पंजीकृत खिलाड़ियों को ही तय तिथियों पर रायपुर में आयोजित होने वाले ट्रायल में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि चयन ट्रायल का आयोजन रायपुर के कोटा स्टेडियम और तीरंदाजी एरिना में किया जाएगा। तीरंदाजी, फुटबॉल और वेटलिफ्टिंग के लिए ट्रायल 28 से 29 अप्रैल तक चलेंगे। वहीं, हॉकी और एथलेटिक्स के लिए चयन प्रक्रिया 30 अप्रैल से 1 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।












.jpg)
Leave A Comment