सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों ने भजन कीर्तन के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश
रायपुर -आज स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर और नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 अंतर्गत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 क्षेत्र अंतर्गत झगरहीन तालाब के सामने जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की ओर से सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों की उपस्थिति में नागरिकों को स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 अंतर्गत स्वच्छता जनजागरूकता अभियान चलाकर भजन कीर्तन के माध्यम से स्वच्छता का सकारात्मक सन्देश दिया गया. नागरिकों से कूड़ा इधर - उधर नहीं फेंकने और सफाई मित्र को सफाई वाहन में कूड़ा देकर स्वच्छता बनाये रखने की अपील जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री रितेश झा, श्री राकेश बंजारे द्वारा की गयी. साथ ही खुले में कूड़ा डाले जाने पर सम्बंधित पर व्यवस्था सुधार हेतु जुर्माना करने की कड़ी चेतावनी दी गयी.
नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों को दिनांक 1 अप्रैल 2026 से प्रभावशील नवीन ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 अंतर्गत चार डिब्बा प्रणाली को लेकर जागरूक बनाया. नागरिकों से सूखा, गीला, सेनेटरी और विशेष देखभाल कूड़ा पृथक - पृथक करके क्रमशः नीला, हरा, लाल और काला रंग के डस्टबिन में रखकर सफाई मित्र को देकर रायपुर को स्वच्छ राजधानी शहर बनाने में सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील की.


.jpg)


.jpg)






Leave A Comment