निगम के सफाई मित्रों ने ग्रीन आर्मी के स्वयंसेवकों के साथ रोहिणीपुरम तालाब की सफाई की
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रों ने जोन 5 जोन कमिश्नर श्री खीरसागर नायक के मार्गनिर्देशन और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा, स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप साहू की उपस्थिति में एनजीओ ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर नगर निगम जोन 5 अंतर्गत पण्डित दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड क्षेत्र अंतर्गत रोहिणीपुरम तालाब की सफाई श्रमदान करते हुए की और समाज हित में पर्यावरण संरक्षण अभियान में सहभागिता दर्ज करवाने की विनम्र अपील नागरिकों से की.
इसी प्रकार नगर निगम जोन 10 स्वास्थ्य विभाग के सफाई मित्रों द्वारा एनजीओ ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के स्वयंसेवकों के साथ मिलकर डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद श्री विनय पंकज निर्मलकर के नेतृत्व में जोन 10 अंतर्गत वार्ड 52 अंतर्गत अपना गार्डन तालाब अमलीडीह की श्रमदान से सफाई जोन 10 जोन कमिश्नर श्री मोनेश्वर शर्मा और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अमित बेहरा की उपस्थिति में करते हुए जन - जन को स्वच्छ पर्यावरण का सकारात्मक सन्देश दिया.


.jpg)



.jpg)






Leave A Comment