ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष समेत भाजपा नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर सुनी 'मन की बात'

 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को बूथ क्रमांक 203, क्लब हाउस, विनायक सिटी, भाठागांव रायपुर में मन की बात कार्यक्रम के 133वें संस्करण का श्रवण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जम्वाल, मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, जिला अध्यक्ष रायपुर शहर रमेश सिंह ठाकुर, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित आमजन ने भी मन की बात कार्यक्रम का श्रवण किया।
 मुख्यमंत्री साय ने 'मन की बात' में छत्तीसगढ़ के संरक्षण प्रयासों के उल्लेख पर जताया आभार
 ​मन की बात का प्रसारण सुनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ में काले हिरण के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों का विशेष उल्लेख करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। श्री साय ने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व और सौभाग्य का विषय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हमारे राज्य में काले हिरणों के संरक्षण की दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना की है। प्रदेश की 3 करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों को हर महीने के अंतिम रविवार का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। प्रधानमंत्री एक 'परिवार के मुखिया' की भांति 140 करोड़ भारतीयों से जुड़ते हैं और देश के विभिन्न कोनों में हो रहे नवाचारों को साझा करते हैं, जिससे आम जनता को प्रोत्साहन मिलता है। श्री साय ने प्रधानमंत्री द्वारा बांस को 'पेड़' की श्रेणी से हटाकर 'घास' की श्रेणी में लाने के निर्णय की चर्चा की।जिससे अब बांस की कटाई, परिवहन और बिक्री में सुगमता होगी, जो ग्रामीणों के लिए आय का एक बड़ा ज़रिया बनेगा।
 "मन की बात" हम सभी के लिए प्रेरणादायक : किरण देव
  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कालीपुर के बूथ क्रमांक 14 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात की 133वीं कड़ी का श्रवण किया। इस दौरान जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, सीमांचल दास, मनोज पटेल, आरेंद्र, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य अनिता नागे , संरपंच सरिता भोयर,तेमल कश्यप, प्रदीप गुहा,लाला पटेल, अनंत राम , खगेश्वर भाजपा भोयर,सुरेश ठाकुर,धासीराम ,उदय दुबे,राधे पन्द्रै,प्रेम ठाकुर,व पदाधिकारी, ग्रामीण जन उपस्थित थे।
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम हम सभी के लिये प्रेरणादायक है। मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी समाज के विभिन्न प्रेरणादायी पहलुओं, देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ी नई जानकारी व नये कार्यों सहित अनेक विषयों का संदेश देशवासियों से साझा करते हैं। जनभागीदारी के साथ राष्ट्र निर्माण के संकल्प का बड़ा संदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम का आधार है। श्री देव ने कहा कि मन की बात के ज़रिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की करोड़ों करोड़ जनता से सीधे संवाद स्थापित करते हैं। उनके विचारों को आत्मसात कर सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने हम सभी भी आगे आयें।
 केंद्रीय राज्यमंत्री साहू व कौशिक ने सरगाँव में सुना प्रसारण
 केंद्रीय राज्यमंत्री  तोखन साहू ने बिल्हा विधानसभा के सरगांव नगर पंचायत बूथ क्रमांक 121 में “मन की बात” का श्रवण किया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक धरयलाल कौशिक, पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
 टिफिन मीटिंग में दिखी संगठन की आत्मीयता और एकजुटता
 ‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत छत्तीसगढ़ भाजपा द्वारा आयोजित टिफिन मीटिंग में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने साथ लाए टिफिन से भजिया और टमाटर की चटनी कार्यकर्ताओं को स्वयं परोसी और सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भोजन किया। आयोजन में संगठन की आत्मीयता स्पष्ट रूप से देखने को मिली कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप फरा, विधायक पुरंदर मिश्रा धुसका-बड़ा, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ठेठरी, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज चौसेला और मोना सेन खुरमी जैसे पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन लेकर टिफिन मीटिंग में पहुँचे। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी विविध स्थानीय व्यंजनों से आयोजन को और समृद्ध बनाया।
 मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार की टिफिन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के बीच भाईचारा और समर्पण की भावना सुदृढ़ होती है तथा मतभेद स्वतः समाप्त हो जाते हैं। श्री साय ने ऐसे आयोजनों को समय-समय पर निरंतर आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english