निगम जोन 1 क्षेत्र अंतर्गत कम संख्या में सफाई कामगार ड्यूटी पर मिले, सफाई ठेकेदारों को नोटिस, 5-5 हजार रूपये अर्थदण्ड
रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के 3 वार्डो संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3, यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 और नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड क्रमांक 15 क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था का नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत औचक निरीक्षण किया. इस दौरान जोन 1 जोन कमिश्नर ने तीनों वार्ड संत कबीर दास वार्ड , यतियतनलाल वार्ड नेताजी कन्हैयालाल बाजारी वार्ड में निर्धारित संख्या से कम सफाई कामगार ड्यूटी पर उपस्थित मिले.
इस पर नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर ने वार्ड क्रमांक 3 के सफाई ठेकेदार मेसर्स आदित्य इंटरप्राइजेस, वार्ड क्रमांक 4 के सफाई ठेकेदार मेसर्स वी एस कंस्ट्रक्शन और वार्ड क्रमांक 15 के सफाई ठेकेदार मेसर्स अक्षय इंटरप्राइजेस को तत्काल नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी कर सम्बंधित तीनों सफाई ठेकेदारों पर उन्हें भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए प्रत्येक सफाई ठेकेदार पर 5 - 5 हजार रूपये कुल 15 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया. जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर द्वारा वार्ड क्रमांक 3,4,15 क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2026 की तैयारी के सम्बन्ध में किये गए स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति रही.

.jpg)











Leave A Comment