ब्रेकिंग न्यूज़

 भीषण गर्मी में राहत का ठिकाना: नईदुनिया का ‘प्याऊ घर’ शुरू, बस स्टैंड पर मिलेगा नि:शुल्क शीतल जल

0- नईदुनिया जिला कार्यालय में डीएफओ, सीईओ जिला पंचायत और अपर कलेक्टर ने किया प्याऊ घर का शुभारंभ-
बालोद. झुलसाने वाली गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम जनता को राहत देने के उद्देश्य से नईदुनिया द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय बालोद के नए बस स्टैंड स्थित नईदुनिया जिला कार्यालय में आम लोगों के लिए नि:शुल्क प्याऊ (जल सेवा) का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस व्यवस्था से प्रतिदिन बस स्टैंड पर आने-जाने वाले सैकड़ों यात्रियों और राहगीरों को शीतल पेयजल की सुविधा मिलेगी। प्याऊ का शुभारंभ डीएफओ अभिषेक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ सुनील चंद्रवंशी और अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। शहर के सबसे व्यस्त स्थानों में से एक बस स्टैंड पर इस तरह की सुविधा शुरू करना संवेदनशीलता और सामाजिक सरोकार का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल लोगों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाएगा, बल्कि समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। अधिकारियों ने इस जनहितकारी पहल के लिए नईदुनिया के जिला ब्यूरो चीफ रवि भूतड़ा को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
लोगों में खुशी, मिली राहत की सौगात-
नए बस स्टैंड पर प्याऊ शुरू होने से स्थानीय दुकानदारों, यात्रियों और राहगीरों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना है कि गर्मी के इस भीषण दौर में ठंडा और स्वच्छ पानी मिलना किसी वरदान से कम नहीं है। नईदुनिया ने संकल्प लिया है कि पूरे गर्मी के मौसम में यहां निरंतर स्वच्छ और शीतल जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर नईदुनिया के जिला ब्यूरो चीफ रवि भूतड़ा, जिला प्रेस क्लब बालोद के अध्यक्ष संतोष साहू, मोहनदास मानिकपुरी, संजय दुबे, सुप्रीत शर्मा, नरेश श्रीवास्तव, जागेश्वर सिन्हा, विकास साहू, संकेत राजपुरोहित, देवेंद्र साहू, मोरध्वज साहू, प्रवीण सारड़ा, अखिलेश तिवारी, आशीष राजपूत, प्रकाश राठी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कोटना वितरण का भी हुआ शुभारंभ-
कार्यक्रम के दौरान गौ सम्मान आह्वान अभियान और जिला प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कोटना वितरण की भी शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ भी अतिथियों द्वारा किया गया। अभियान से जुड़े नरेंद्र जोशी ने बताया कि कोटना शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और उन स्थानों पर रखे जाएंगे, जहां मवेशियों का अधिक विचरण होता है और पानी की पर्याप्त उपलब्धता है। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष संतोष साहू ने नागरिकों से अपील की कि जो भी लोग कोटना रखने के इच्छुक हैं, वे आगे आकर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें। इस तरह नईदुनिया की यह पहल न केवल मानव सेवा का उदाहरण बनी है, बल्कि पशु सेवा के क्षेत्र में भी एक सकारात्मक संदेश दे रही है

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english