निगम प्रशासन एवं जन-सुविधा हेतु पद-आधारित मोबाइल नंबर जारी
भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा नागरिक सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारियों हेतु शासकीय मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।
इन मोबाइल नंबरों की मुख्य विशेषताएँ और निर्देश निम्नानुसार हैं । ये मोबाइल नंबर विशिष्ट 'पद' के लिए आवंटित किए गए हैं। अधिकारी के स्थानांतरण होने की स्थिति में भी यह नंबर उसी पद पर आने वाले नए अधिकारी के पास उपलब्ध रहेगा।
नागरिकों को अब अधिकारियों के व्यक्तिगत नंबर खोजने की आवश्यकता नहीं होगी। पद-आधारित नंबर होने से आम जनता सीधे संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी से संपर्क कर सकेगी। सफाई, जल प्रदाय, राजस्व, स्वास्थ्य और प्रकाश जैसे आवश्यक विभागों के प्रभारियों के नंबर 24x7 सक्रिय रहेंगे ताकि आपातकालीन स्थितियों में समन्वय स्थापित किया जा सके।













Leave A Comment