सियान गुड़ी में एकादशी पर भगवन नाम लेखन
0- आध्यात्मिक समिति ने सुबह ऑनलाइन मोड पर किया विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से हर एकादशी पर होने वाले विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के साथ इस एकादशी पर सियान गुड़ी में भगवन के नाम का लेखन भी किया गया। एकादशी के दिन सुबह ऑनलाइन मोड मोड पर अनुपमा नलगुंडवार ने पाठ कराया। वहीं समाज कल्याण द्वारा अनुदानित और महाराष्ट्र मंडल की ओर से संचालित सियान गुड़ी में एकादशी के अवसर पर भगवान के नाम का लेखन किया गया।
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि इस एकादशी पर सियान गुड़ी में भगवन नाम का लेखन किया गया। सियान गुड़ी में आने वाले लखन लाल साहू, केके पाठक, योगेश सेंगर, जीपी जोशी, ओपी सोनी सहित अनेक वरिष्ठजन ने कापी के पन्नों पर जय श्रीराम, सीता राम नाम का लेखन किया।
आध्यात्मिक समिति की प्रभारी साक्षी दंडवते ने आगे बताया कि आध्यात्मिक समिति की ओर से हर एकादशी पर होने वाले विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ ऑनलाइन मोड पर किया गया। इस बार समिति की सदस्य अनुपमा नलगुंडवार ने पाठ करवाया। इस दौरान अंजलि खेर, अलोक शेंडे, अनुजा महाडिक, अनुपमा नलगुंडवार, अरुण पराडकर, अरविंद जोशी, दीपांजलि भालेराव, गौरी शेंडे, रोहिणी नेने, संध्या खंगन, संजय मैराल, शुभदा अगस्ती, वर्षा करंजगांवकर सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए।







.jpg)





Leave A Comment