ब्रेकिंग न्यूज़

 मिशन उत्कर्ष 2.0: सशक्त शिक्षक, 100% परिणाम का बड़ा संकल्प

0- पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
रायपुर. जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव पहल मिशन उत्कर्ष 2.0 के अंतर्गत कक्षा 12वीं के व्याख्याताओं का पांच दिवसीय विषयवार प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक  हुआ। 22 से 27 अप्रैल तक आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के 232 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रत्येक विषय के लिए चार-चार मास्टर ट्रेनर्स की उपस्थिति में यह कार्यशाला संचालित की गई। समापन अवसर पर सीईओ जिला पंचायत ने प्रशिक्षण स्थल पहुंचकर विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया और शिक्षकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने प्रशिक्षण की उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि प्रशिक्षण से उनकी विषयगत समझ, आत्मविश्वास और पढ़ाने की शैली में सकारात्मक बदलाव आया है। अब वे नए उत्साह और बेहतर रणनीति के साथ कक्षा में जाएंगे तथा परिणामों का विश्लेषण भी कर सकेंगे।
प्रशिक्षण में नई शिक्षा नीति 2020 (NEP) के अनुरूप संशोधित ब्लूप्रिंट, 6 डोमेन आधारित प्रश्नपत्र निर्माण, ब्लूम्स टैक्सोनॉमी, छात्र-केंद्रित शिक्षण विधियों तथा एक्टिव लर्निंग तकनीकों पर विशेष फोकस किया गया। शिक्षकों को कठिन अवधारणाओं को सरल एवं रोचक तरीके से समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चा, माइंड मैप, लो-कॉस्ट टीएलएम और प्रायोगिक विधियों का अभ्यास कराया गया।
अंग्रेजी, हिंदी, लेखाशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, जीवविज्ञान, भौतिक एवं रसायन शास्त्र विषयों में पाठ्यवस्तु की गहराई से समझ, प्रश्न निर्माण, मूल्यांकन प्रणाली तथा कमजोर विद्यार्थियों को मुख्यधारा में लाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस शिक्षकों द्वारा ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नपत्र तैयार कर उसका विश्लेषण भी किया गया, जिससे उनकी व्यावहारिक समझ विकसित हो सके।
शिक्षकों ने कहा कि वे प्रथम दिवस से ही 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम को लक्ष्य बनाकर कार्य करेंगे और विद्यार्थियों के स्तरानुसार शिक्षण तकनीकों का उपयोग करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान सतत मूल्यांकन, पुनरावृत्ति रणनीतियों और व्यक्तिगत मार्गदर्शन पर भी विशेष बल दिया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए जिले में लगातार नवाचार किए जा रहे हैं।
 इस अवसर पर  सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिस्वरंजन ने प्रशिक्षण को सफल बताते हुए मास्टर ट्रेनर्स के प्रयासों की सराहना की और सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।  जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारतीय के मार्गदर्शन एवं मिशन उत्कर्ष की नोडल अधिकारी श्रीमती निशा शर्मा  संचालन में यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english