नगर निगम मुख्य अभियंता संजय बागड़े ने ठक्करबापा वार्ड गुढ़ियारी दीक्षानगर में निर्माणाधीन जलागार के निर्माण कार्य की प्रगति प्रत्यक्ष देखी
टंकी निर्माण की स्ट्रेन्थ की परीक्षण रिपोर्ट को देखकर संतोष व्यक्त किया,अच्छी तरह तराई कार्य करने वहाँ तत्काल बोर खनन करवाने के जोन 1 जोन कमिश्नर को दिए निर्देश*
शिवानंद नगर में निर्माणाधीन महतारी सदन के निर्माण कार्य को तत्काल गतिमान करने दिए निर्देश*
रायपुर/ आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े ने नगर निगम जोन क्रमांक 1 क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ियारी दीक्षानगर ठक्करबापा वार्ड में निर्माणाधीन जलागार के निर्माण की प्रगति का प्रत्यक्ष निरीक्षण नगर निगम जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर की उपस्थिति में किया. मुख्य अभियंता ने जलागार निर्माण की स्ट्रेन्थ की परीक्षण रिपोर्ट का निरीक्षण किया और इस पर संतोष व्यक्त किया. मुख्य अभियंता ने जोन 1 जोन कमिश्नर को जलागार निर्माण कार्य में तराई कार्य अच्छी तरह सतत मॉनिटरिंग करके करवाने वहाँ तत्काल बोर खनन कार्य करवाने के निर्देश दिए, ताकि अच्छे तराई कार्य हेतु जल की साइट पर कोई कमी ना होने पाए.
मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े ने नगर निगम जोन 1 अंतर्गत शिवानंद नगर में निर्माणाधीन महतारी सदन के निर्माण की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और कार्य को साइट पर तत्काल गतिमान करवाते हुए सतत मॉनिटरिंग कर कार्य को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए.









.jpg)



Leave A Comment