नेशनल एआई स्टार्टअप कंपटीशन में संत ज्ञानेश्वर स्कूल की पूर्वी विजेता
0- लड़कियों के लिए बनाया एआई बेस्ट मेन्स्ट्रुएशन बेल्ट
रायपुर। एआई स्टार्टअप कंपटीशन के डिस्ट्रिक्ट और स्टेट लेवल पर जीत का परचम लहराने के बाद महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा पूर्वी साहू ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बताते चलें कि पूर्वी वर्तमान में 11वीं कॉमर्स में अध्ययनरत हैं।
हाल में घोषित किए गए स्कूल की वार्षिक परीक्षा परिणाम में पूर्वी ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त 11वीं कक्षा में प्रथम स्थान हासिल किया है। पूर्वी की इस उपलब्धि पर मंडल अध्यक्ष अजय काले, सचिव चेतन दंडवते और प्राचार्य मनीष गोवर्धन ने शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षिका अराधना लाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर एआई स्टार्टअप कंपटीशन आयोजित किया गया था। जिसमें पूर्वी साहू शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे आगे रहीं।
ऑनलाइन जूम मीटिंग में एआई स्टार्टअप के लिए जूनियर्स का एक कंपटीशन रखा गया था। इसमें पूर्वी साहू ने बताया कि जो मासिक धर्म की होने वाली परेशानियों को बड़े ही सौम्य तरीके से पहचान करके एक एप के माध्यम से इसे कंट्रोल करेगी। पूर्वी ने पूरा प्रस्तुतीकरण उत्कृष्ट इंग्लिश में दिया और बेहद प्रभावपूर्ण रहा। वहां उपस्थित सभी जनों ने पूर्वी की विशेष सराहना की व प्रतियोगिता में भी उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त किया।
--











Leave A Comment