ब्रेकिंग न्यूज़

 नगर पालिक निगम भिलाई में 'वूमेन फॉर ट्री' योजना की समीक्षा

0- 12,500 पौधों के संरक्षण का जिम्मा संभाल रहीं हैं महिला समूह
भिलाईनगर। केंद्र सरकार एवं शासन की महत्वाकांक्षी योजना 'वूमेन फॉर ट्री' के अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। इस योजना के तहत निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 12,500 पौधों का रोपण किया गया है। इन पौधों के उचित रखरखाव, सुरक्षा और संवर्धन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगम मुख्यालय में एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
​योजना का मुख्य उद्देश्य वृक्षारोपण को महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संचालित करना है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को स्वरोजगार और प्रबंधन से जोड़ा जा सके। रोपे गए 12,500 पौधों की उत्तरजीविता सुनिश्चित करने के लिए नियमित खाद, पानी और सुरक्षा घेरे की व्यवस्था पर जोर दिया गया।  प्रत्येक क्षेत्र के समूहों को उनके द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख के लिए तकनीकी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए गए।​बैठक में निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्य योजना की बारीकियों पर चर्चा की ।
​अजीत कुमार तिग्गा मुख्य अभियंता ने पौधों की शत-प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत करने के निर्देश दिए। वेशराम सिन्हा अधीक्षण अभियंता ने आधारभूत संरचना और सिंचाई की व्यवस्थाओं पर मार्गदर्शन दिया। तिलेश्वर साहू उद्यान अधिकारी ने तकनीकी पहलुओं और पौधों की किस्मों के अनुसार देखभाल के तरीके बताए। श्वेता महेश्वर उप अभियंता ने क्षेत्रवार महिला समूहों के समन्वय और डेटा प्रबंधन की जानकारी साझा की। मुख्य अभियंता श्री तिग्गा ने बैठक में स्पष्ट किया कि यह योजना केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इन्हें वृक्ष बनाने की जिम्मेदारी हम सबकी है। महिला स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय कर इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english