विशेष अभियान चलाकर कायम की स्वच्छता
0- निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग ने निगम मुख्यालय महात्मा गाँधी सदन के सामने निगम उद्यान परिसर स्थित मिग 21 और उसके आसपास स्वच्छता अभियान
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चंद्राकर के मार्गनिर्देशन में नगर निगम जोन क्रमांक 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम के सफाई मित्रों ने जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत राजधानी शहर रायपुर के नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने नगर निगम के शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल उद्यान परिसर स्थित भारतीय वायुसेना के युद्धक विमान मिग 21 और उसके आसपास के क्षेत्र की विशेष अभियान चलाकर कचरा एकत्र कर तत्काल उठवाकर वहाँ स्वच्छता कायम की और इस सम्बन्ध में आज नगर निगम जोन 4 स्वास्थ्य विभाग में प्राप्त स्वच्छता से सम्बंधित जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया. जोन 4 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा भारतीय वायुसेना के युद्धक विमान मिग 21 के आसपास के क्षेत्र में दुकानदारों और आमजनों और राहगीरों के मध्य उक्त स्थल को स्वच्छ बनाये रखने सहयोग देने और वहाँ कदापि कचरा ना फैलाने को लेकर सघन जनजागरण अभियान चलाया.









.jpg)



Leave A Comment