भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली विशाल मशाल रैली
-सैकड़ो की संख्या में महिला मोर्चा सहित विभिन्न संगठन की महिलाएँ हुई शामिल
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के आह्वान पर रायपुर शहर जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन के नेतृत्व में गुरुवार को विशाल मशाल रैली निकाली गई। नारी शक्ति वन्दन अधिनियम को लेकर निकल गई। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से निकली इस रैली में काफी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों की महिलाओं सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुईं।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने कहा कि महिलाओं को 33% आरक्षण के साथ लोकसभा एवं विधानसभा में नेतृत्व करने का मौका देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नारी शक्ति वन्दन अधिनियम सदन में रखा था। कांग्रेस पार्टी सहित सभी विपक्षी दल ने इस अधिनियम का विरोध कर इसे पारित नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सहित विपक्षी दल नहीं चाहते कि देश की आधी आबादी को 33% आरक्षण के साथ नेतृत्व करने का मौका मिले। कांग्रेस के लिए महिलाएँ केवल वोट बैंक हैं जो चुनाव के समय उन्हें याद आती है। आज देश की महिलाएँ देश के विकास में पूर्ण सहभागी हैं। आज महिलाएँ हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है और देश का नाम रोशन कर रही है। कांग्रेस नहीं चाहती कि महिलाएँ नेतृत्व करें। कांग्रेस नेतृत्व को पता है कि अगर महिलाएँ नेतृत्व करेगीं तो देश से कांग्रेस का नामोनिशान मिट जाएगा। इसलिए वह नारी शक्ति वन्दन अधिनियम का विरोध कर रही है।
महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन ने कहा कि देश की आधी आबादी 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ देश का नेतृत्व करेगी क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह महिलाओं को उनका अधिकार देने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं जो अवश्य पूरा होगा और जल्द ही महिलाएँ देश के विकास में नेतृत्व करने की क्षमता के साथ आगे बढ़ेंगीं। कांग्रेस सहित समूचे विपक्ष को देश की महिलाएँ आने वाले समय में करारा जवाब देंगींऔर देश से कांग्रेस को विदा करेगी। इस दौरान मशाल रैली में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ किरण बघेल, प्रभा दुबे, महामंत्री शीतल नायक, फुलेश्वरी पैकरा, जिला महामंत्री माया शर्मा, कमलेश बसंत वर्मा सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रही।









Leave A Comment