ब्रेकिंग न्यूज़

 'कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर, पूरा देश देख रहा'

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव  का नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मद्देनजर कांग्रेस पर हमला
रायपुर। भारतीय जनती पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। श्री देव ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों और उनके सशक्तीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस का दोहरा चेहरा अब देश के सामने बेनकाब हो चुका है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने गुरुवार को विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष सत्र बुलाकर इस ऐतिहासिक बिल को सदन में रखा, तो कांग्रेस और उसके घटक दलों ने इसका विरोध किया। श्री देव ने सवाल किया, "आज़ादी के बाद पाँच दशकों तक कांग्रेस की सरकार केंद्र और राज्यों में रही, लेकिन उन्होंने कभी महिलाओं को उनका वाजिब हक देने का गंभीर प्रयास नहीं किया। जब भी बिल आया, इनके सहयोगियों ने ही इसे गिराने का काम किया। यह एक बड़ी साजिश नहीं तो और क्या है?" विपक्ष द्वारा बिल को तत्काल लागू करने की मांग पर पलटवार करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी कानून को लागू करने की एक संवैधानिक व्यवस्था होती है। वर्तमान में जनगणना का कार्य प्रगति पर है, जिसके बाद परिसीमन होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2029 तक की समयसीमा संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप तय की गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति जी इस देश की बेटी और बहन हैं। वे एक ऐसे समाज से आती हैं जिसका सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन कांग्रेस उन पर भी टिप्पणी करने से नहीं चूकती। कांग्रेस के पतन पर तंज कसते हुए श्री देव ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को पूरे देश से उखाड़ फेंका है। एक समय था जब लगभग हर राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन आज वे सिमटकर केवल तीन राज्यों में रह गए हैं। उन्हें अपनी इस स्थिति के पीछे के कारणों पर आत्मचिंतन करना चाहिए। श्री देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा लाया गया संकल्प सर्वसम्मति से पारित होना चाहिए था, लेकिन कांग्रेस की 'बहानेबाजी' और 'नकारात्मक राजनीति' के कारण वहां भी केवल बहस ही देखने को मिली।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english