ब्रेकिंग न्यूज़

 रेशम खेती से आय बढ़ाने का अवसर, किसानों को मिलेगा लाखों का अनुदान

0- सिल्क समग्र-2 योजना अपनाकर हितग्राही बनें आत्मनिर्भर
रायपुर. केंद्र सरकार की “सिल्क समग्र-2” योजना के तहत जिले के किसानों को रेशम उत्पादन के माध्यम से आय बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। रेशम विभाग के उप संचालक ने बताया कि इच्छुक किसान इस योजना का लाभ लेकर अपनी आमदनी में वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि योजना के अंतर्गत शहतूत की खेती और रेशम कीट पालन के लिए किसानों को लगभग 5 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इसमें पौधारोपण एवं सिंचाई के लिए 60-60 हजार रुपये, कीट पालन हेतु भवन निर्माण के लिए 3 लाख 25 हजार रुपये तथा आवश्यक सामग्री के लिए 55 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। इस राशि में 80 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार एवं 20 प्रतिशत राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
उप संचालक ने बताया कि यह योजना विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए लाभकारी है। किसान अपनी 1 एकड़ भूमि में शहतूत की खेती कर वर्ष में 5 से 6 बार रेशम कीट पालन कर सकते हैं, जिससे प्रत्येक चक्र में लगभग 30 से 40 हजार रुपये तक की आय संभव है। इस प्रकार किसान सालाना लगभग 1 से 1.5 लाख रुपये तक की शुद्ध आय अर्जित कर सकते हैं।
उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और रेशम खेती को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं। रेशम संचालनालय रायपुर एवं संबंधित विभाग द्वारा किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन और तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे इस योजना से अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english